अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
पात्रता
⇒ उत्तर प्रदेश के मूल निवासी।
⇒ इंटरमीडिएट (10+2) पास बेरोजगार युवक-युवतियां।
⇒ माता-पिता/अभिभावकों की वार्षिक आय ₹1,00,000 या उससे कम।
कोर्स व अवधि
⇒ ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण: अवधि – 1 वर्ष।
⇒ ‘सी0सी0सी0’ कंप्यूटर प्रशिक्षण: अवधि – 3 माह।
धनराशि
⇒ ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण: अधिकतम ₹15,000/- प्रति प्रशिक्षार्थी (3 चरणों में)।
⇒ ‘सी0सी0सी0’ कंप्यूटर प्रशिक्षण: अधिकतम ₹3,500/- प्रति प्रशिक्षार्थी।
चयन प्रक्रिया
⇒ कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थाओं का चयन निदेशक की अध्यक्षता में होता है।
⇒ लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाता है।
ऑनलाइन आवेदन के दिशा-निर्देश
- http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर लॉगिन करें।
- नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- प्राप्त OTP को दर्ज कर सत्यापित करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद पासवर्ड प्राप्त करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ (आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट अंक पत्र, फोटो) अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को Save कर फाइनल लॉक करें।
- प्रिंटआउट लेकर संलग्न दस्तावेज़ों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करें।
महत्वपूर्ण बिंदु
- 2018-19 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई।
- प्रशिक्षार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है।
- प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, संबंधित संस्थान जिला अधिकारी को भुगतान के लिए मांग भेजेगा।
- ‘ओ’ लेवल प्रशिक्षण की धनराशि तीन चरणों में दी जाएगी:
- पहला चरण: प्रशिक्षण शुरू होने के 1 माह बाद सत्यापन के उपरांत 25%।
- दूसरा चरण: 3 माह बाद 50%।
- तीसरा चरण: ‘ओ’ लेवल परीक्षा के दो पेपर में सम्मिलित होने के प्रमाण पत्र के बाद शेष 25%।
- अप्रसन्नजनक प्रशिक्षण परिणाम देने वाले संस्थानों का अगले वित्तीय वर्ष में चयन नहीं किया जाएगा।
प्रशिक्षणार्थियों के लिए दिशा-निर्देश/शर्तें
- इस योजना के तहत चयनित छात्रों को अन्य सरकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
- ‘ओ’ लेवल/सी0सी0सी0 कोर्स के लिए चयनित छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- परीक्षा शुल्क प्रशिक्षार्थियों द्वारा स्वयं नीलिट को ऑनलाइन जमा करना होगा।
- प्रशिक्षण के दौरान 75% बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है।
- बिना उचित कारण के प्रशिक्षण छोड़ने वाले छात्र भविष्य में योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- ‘सी0सी0सी0’ के बाद ‘ओ’ लेवल कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है, लेकिन एक ही कोर्स दोबारा नहीं किया जा सकता।
विगत वर्षों की प्रगति रिपोर्ट
वित्तीय वर्ष | प्रशिक्षार्थियों की संख्या | धनराशि (करोड़) |
2014-15 | 3,000 | 2.99 |
2015-16 | 7,526 | 7.53 |
2016-17 | 7,392 | 10.999 |
2017-18 | 9,431 | 10.999 |
2018-19 | 16,134 | 13.38 |
2019-20 | 16,819 | 14.39 |
2020-21 | 16,875 | 14.61 |